पब्लिक रिलीफ चैरिटेबल टीम,उत्तर प्रदेश

एक पावन मुहिम — सहयोग, समर्पण और सेवाभाव का प्रतीक

पब्लिक रिलीफ चैरिटेबल टीम (PRCT) समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मानित, अपने पंजीकृत सदस्यों के बहन-बेटियों के विवाह, गंभीर बीमारियों के इलाज, गरीब मेधावी छात्रों की शिक्षा, तथा असामयिक निधन जैसी परिस्थितियों में आपसी सहभागिता से आर्थिक सहायता कराने का लक्ष्य है।

यह सहयोग पूर्णतः पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से सीधे जरूरतमंद के बैंक खाते में हस्तांतरित किया जाता है — ताकि हर सहायता सच्चे अर्थों में विश्वास, पारदर्शिता और सेवा भाव का प्रतीक बने।

💍बेटी कन्यादान योजना

PRCT अपने पंजीकृत वैधानिक सदस्यों की बहन या बेटी के विवाह में ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) तक की सहयोग कराने का लक्ष्य है।

🏥 चिकित्सीय सहायता

किसी सदस्य के दुर्घटना ग्रसित होने या गंभीर बीमारी की स्थिति में ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) तक की सहायता कराने का लक्ष्य है।

📚 शिक्षा सहयोग

आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों की शिक्षा के लिए शिक्षण शुल्क या आवश्यक सहायता प्रदान कराने का लक्ष्य है।

🕊️ मृत्यु पर सहयोग

पंजीकृत सदस्य के निधन पर दिवंगत के नॉमिनी को ₹51,00,000 (इक्यावन लाख रुपये) तक की सहयोग राशि दिलाने का लक्ष्य है

PRCT की यह पहल सामूहिक सहभागिता और मानवता की सच्ची मिसाल है — एक ऐसा प्रयास जो हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए समर्पित है।

PRCT का उद्देश्य

सेवा, सहयोग और समाज उत्थान की दिशा में एक संकल्प

पब्लिक रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट (PRCT) की स्थापना 16 सितंबर 2025 को की गई थी। यह नीति आयोग द्वारा पंजीकृत एक सामाजिक संगठन है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मानित सदस्यों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करता है।

PRCT का उद्देश्य उन लोगों तक सहायता पहुंचाना है जो विकट परिस्थितियों का सामना कर रहे हों — चाहे वह आर्थिक तंगी हो, स्वास्थ्य संकट, या किसी आपदा / विपदा की स्थिति हो। संगठन का मुख्य लक्ष्य जरूरतमंदों को आर्थिक और सामाजिक संबल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

एकजुटता और सहयोग का मंच

समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग और समर्पण की भावना को बढ़ावा देना।

आर्थिक संबल

संकट की स्थिति में सदस्यों को वित्तीय सहायता देकर उन्हें पुनः आत्मनिर्भर बनाना और जीवन में स्थिरता लाना।

शिक्षा और विकास

गरीब और पिछड़े वर्गों के बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना ताकि वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें।

सामाजिक उत्थान

शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सहायता कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना।

PRCT समाज में सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदना को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है — एक ऐसी दिशा में, जहाँ हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँच सके और कोई भी पीछे न रह जाए।

PRCT की सदस्यता

समाज के हर वर्ग के लिए एकजुटता का अवसर

पब्लिक रिलीफ चैरिटेबल टीम (PRCT) की सदस्यता उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले या यहाँ कार्यरत सभी सम्मानित नागरिकों के लिए खुली है। संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट कर सेवा, सहयोग और मानवता के आदर्श को सशक्त बनाना है।

कोई भी महिला या पुरुष जिसकी आयु 18 वर्ष से 62 वर्ष के बीच है, और जो किसी विभाग, संस्था या स्वतंत्र रूप से कार्यरत है, वह PRCT की सदस्यता ग्रहण कर सकते है।

सरकारी कर्मचारी

शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत, जल निगम, वन, राजस्व, पंचायत, पुलिस, नगर निगम, PWD और अन्य सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी।

संविदा और निजी क्षेत्र

सभी विभागों के संविदा / मानदेय कर्मी, वित्तविहीन, मदरसा कर्मी, तथा प्राइवेट संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी।

व्यवसायिक और प्रोफेशनल

व्यवसायी, मीडिया कर्मी, चिकित्सक, अधिवक्ता, बीमा कर्मी, बैंक कर्मचारी एवं अन्य पेशेवर।

सामान्य नागरिक

छात्र, गृहिणी, मजदूर, किसान तथा समाज के अन्य सभी सम्मानित वर्ग के नागरिक।

PRCT का मानना है कि हर व्यक्ति समाज परिवर्तन की एक शक्ति है। आपकी सदस्यता इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाएगी। जुड़ें — और बनें इस मानवीय सेवा के संगठित परिवार का हिस्सा।